• Lok Sabha Election : UP में 11 बजे तक 24.31% वोटिंग...

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनाव - 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। यूपी में आठ सीटोंं पर होने वाले मतदान के लिए 17,698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 8 सीटों पर 91 प्रत्याशी मैदान में उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों - अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मतदान शुरू हो गया है। इन आठ सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसमें से 10 महिला प्रत्याशी हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल...

  • राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला..

    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैम पित्रोदा का बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष अमेरिका का कानून भारत में लागू करने की बात बोल रहे हैं, जिसमें परिवार के मुखिया के निधन के पश्चात् आधे से भी अधिक 55 प्रतिशत संपत्ति पर सरकार का कब्जा हो जाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कानून को भारत का नागरिक बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे। लखीमपुर के विलोबी मैदान में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की नामांकन सभा को संबोधित करने पहुंचे...

  • आज बरेली मे रैली करेंगें पीएम मोदी...

    उत्तर प्रदेश

    पीएम नरेंद्र मोदी आज बरेली के आलमपुर जाफराबाद मे करेंगे रैली। पीएम मोदी बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। बरेली और बदायूं मे तीसरे चरण में मतदान होना है। पीएम मोदी की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। तीन लोकसभा से लगभग एक लाख लोग पीएम मोदी की रैली मे आएंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानि गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे आंवला के आलमपुर जाफ़राबाद मे बदायूं आंवला और बरेली के लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन मे प्रचार करते दिखेंगे। इस रैली को लेकर प्रशासन सहित एलआईयू की चप्पे चप्पे पर नज़र रहेगी।

    तीसरे चरण...

  • पहली बार श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएगा नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य !

    उत्तर प्रदेश

    यूपी में कांग्रेस ने अभी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी परंपरागत सीट रायबरेली और 2019 से पहले रही अमेठी के लिए पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि भाजपा ने अमेठी से तो अपने उम्मीदवार का नाम साफ कर दिया है कि केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को प्रत्याशी रहेंगी। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, मगर रारबरेली से उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने भी संयश बरकरार रखी है। लगा रहा है कि कांग्रेस के नाम की घोषणा के बाद ही वह अपने पत्ते खोले। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से रायबरेली सीट खाली हो गई है। इस सीट...

  • UP में गर्मी का कहर जारी, लू को लेकर जारी अलर्ट

    उत्तर प्रदेश

    सूबे में गर्मी ने अपनी सितम दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में ताप लहर यानी लू को लेकर चेतावनी जारी की है, जो अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी। सूबे में अभी तापमान में और बढोतरी देखने को मिलेगी, बारिश की कोई संभावना अभी नजर नहीं आ रही है। लू को ध्यान में रखते हुए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है।मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सूबे में 24...

  • CM योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला, ..कहा 'सबसे लंबे समय तक शासन किया लेकिन'...

    उत्तर प्रदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कांग्रेस के कई वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद करोड़ों भारतीयों को होने वाली व्यापक कठिनाइयों के लिए जिम्मेदार ठहराया। योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''कांग्रेस के शासन के कारण देश में इतने सारे लोग वंचित रह गए और इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस और उसके समर्थक सहयोगी हैं, जिन्होंने लोगों को खराब स्थिति में रखा।''

    उन्होंने बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों में महत्वपूर्ण अंतराल को रेखांकित किया जो छह दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस के शासन के...

  • भाजपा ने फिर दिया बसपा को झटका, BJP में शामिल हुए बसपा के कद्दावर नेता करुणाकर पांडेय

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनावों के बीच में अयोध्या के एक बड़े ब्राह्मण नेता करुणाकर पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। करुणाकर पांडेय बसपा में मंडल कोऑर्डिनेटर थे। उनके भाजपा में आने से पार्टी को ब्राह्मण समुदाय में अच्छी बढ़त मिलना तय है। उन्होंने बसपा में रहते हुए पार्टी के सोशल इंजीनियरिंग अभियान के तहत कई ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन कराया और ब्राह्मणों को बसपा के साथ जोड़ने के लिए काम किया है। उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण समाज को जोड़ने का कार्य पूरे प्रदेश भर में दिया था।

    करुणाकर पाण्डेय 2005 से 2015 तक अयोध्या...

  • UP में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 25.20% वोटिंग

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें यूपी की आठ सीटों पर भी पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं।

    जिसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पहले चरण की आठ सीटों में से चार भाजपा, तीन बसपा और एक सपा ने जीती थी।

    पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए लोग लाइन में लग गए थे। कई बूथों पर लंबी लाइनें लगी...

  • गोरखपुर में CM योगी ने रुद्र महायज्ञ कर किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ

    उत्तर प्रदेश

    गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का विधि विधान से शुभारंभ किया। प्रभु हनुमान की नव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 21 अप्रैल को होगी जबकि रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 अप्रैल को होगी। इस दौरान आज से पूर्णाहुति तक विविध प्रकार के पूजन, अधिवास व अनुष्ठान के कार्यक्रम चलते रहेंगे।आज यानि गुरुवार (18 अप्रैल) से 22 अप्रैल तक होने वाले रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य दरवाजे पर पूजन करते हुए मंडप प्रवेश किया।

    इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच वेदी का...

  • अमेठी में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल.....

    उत्तर प्रदेश

    अमेठी में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भगवा गमछा पहना कर पार्टी में शामिल करवाया। कांग्रेस ने बुधवार को ही विकास अग्रहरि को प्रदेश सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी थी। फिलहाल विकास अग्रहरी से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से सीधा मना कर दिया।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इरानी की मौजूदगी में वृहस्पति वार को कांग्रेस के...

Back to Top