मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ Apr 28, 2022राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया।
बता दें कि, 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के मशहूर संगीतज्ञ और अन्य कला में निपुण कलाकारों का जमघट लगा हुआ है। आज खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग तरीके से हुआ जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी गायिकी से समा बाँधा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया व केंद्र सरकार पर निशाना...