"हार के डर से कांप रहे हैं नरेंद्र Modi " - राहुल गांधी

देश

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर जुबानी प्रहार किया है। 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी हार के डर से कांप रहे हैं। इसीलिए वो लगातार एक के बाद एक, झूठ बोल रहे हैं। वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गयी है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नहीं, वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता संविधान की रक्षा के लिए खड़ी हो गयी है। वो जानते हैं कि इलेक्शन उनके हाथ से निकल गया है। 

यह भारत के इतिहास का पहला चुनाव है जब किसी राजनीतिक दल ने सीधा देश के ‘संविधान पर आक्रमण’ किया है। नरेंद्र मोदी 20-25 लोगों के साथ मिलकर, जनता की सबसे बड़ी ताकत, संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। संविधान सिर्फ किताब नहीं, ‘गरीबों का हथियार’ है और कांग्रेस पार्टी के रहते दुनिया की कोई ताकत जनता से उनका यह हथियार नहीं छीन सकती।

नरेंद्र मोदी ने 25 लोगों को अरबपति बनाया - हम हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएंगे। साल के 1 लाख रू, महीने के 8,500 सीधा गरीब महिलाओं और शिक्षित युवाओं के खातों में - ठकाठक, ठकाठक!

दलितों, ओबीसी समाज, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों समेत 90 प्रतिशत भारत के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है। देशभक्ति इनको न्याय दिलाना है और नरेंद्र मोदी इससे ही घबरा रहे हैं। ये मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है, ये मेरी लाइफ का मिशन है।

Back to Top