Lok Sabha Elections : अब वायनाड के साथ इस सीट पर भी चुनाव लड़ेंग राहुल गांधी....

देश

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह फिर से केरल की वायनाड सीट के साथ ही उत्तर प्रदेश की अमेठी से लोकसभा चुनाव पड़ सकते हैं। खबरों की मानें तो राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लडऩा अब तय है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से प्रदेश कांग्रेस को संकेत मिल चुके हैं

कांग्रेस की ओर से अभी अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सांसद राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लडऩे पर पार्टी की ओर से मुहर लग चुकी है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से रायबरेली से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। कांग्रेस की ओर से शनिवार को इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किए जाने की संभावना है। 

आपको बता दें कि अमेठी की सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1967 में अस्तित्व में आई इस सीट पर 13 बार कांग्रेस और दो बार भाजपा को जीत मिली है। हालांकि पिछले लोकसभ चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट पर स्मृति ईरानी से 55,120 वोटों से हार मिली थी। भाजपा ने एक बार फिर से स्मृति ईरानी को ही टिकट मिला है। 

अमेठी सीट पर राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तीन बाद जीत दर्ज की थी। उन्हें 1984, 1989, 1991 में जीत मिली। वहीं सोनिया गांधी ने 1999 और राहुल गांधी ने 2004, 2009 और 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

Back to Top