राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला..

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैम पित्रोदा का बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष अमेरिका का कानून भारत में लागू करने की बात बोल रहे हैं, जिसमें परिवार के मुखिया के निधन के पश्चात् आधे से भी अधिक 55 प्रतिशत संपत्ति पर सरकार का कब्जा हो जाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कानून को भारत का नागरिक बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे। लखीमपुर के विलोबी मैदान में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की नामांकन सभा को संबोधित करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात ही करती रही, किन्तु पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया। राजनाथ सिंह ने कहा पहले कांग्रेस के शासन में आतंकवादी घटनाएं होती रहती थी, किन्तु आज किसी की हिम्मत नहीं है, जो ऐसी हिम्मत कर सके। कोई कोशिश करेगा तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

उन्होंने 2008 के मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि तब कांग्रेस के गृहमंत्री ने इस छोटी-मोटी घटना बता दिया था, जबकि हमारे कई अफसर हादसे में शहीद हो गए थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव के पश्चात् कांग्रेस डायनासोर की भांति लुप्त हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत एवं चीन की सीमा पर सड़क तक नहीं बन पाती थी। उनको लगता था कि चीनी घुस आएंगे। किन्तु अब कोई घुसने का प्रयास करेगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर भी तंज करते हुए कहा कि सपा का नाम अब समाप्त पार्टी हो चुका है। 8-9 वर्षों के पश्चात् बच्चे भी सपा का नाम भूल जाएंगे। अपने भाषण के चलते रक्षा मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिरे उन्होंने कहा कि विश्व में अब भारत का दर्जा बदल चुका है। आज भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है। 

 

 

Back to Top