भाजपा ने फिर दिया बसपा को झटका, BJP में शामिल हुए बसपा के कद्दावर नेता करुणाकर पांडेय

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनावों के बीच में अयोध्या के एक बड़े ब्राह्मण नेता करुणाकर पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। करुणाकर पांडेय बसपा में मंडल कोऑर्डिनेटर थे। उनके भाजपा में आने से पार्टी को ब्राह्मण समुदाय में अच्छी बढ़त मिलना तय है। उन्होंने बसपा में रहते हुए पार्टी के सोशल इंजीनियरिंग अभियान के तहत कई ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन कराया और ब्राह्मणों को बसपा के साथ जोड़ने के लिए काम किया है। उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण समाज को जोड़ने का कार्य पूरे प्रदेश भर में दिया था।

करुणाकर पाण्डेय 2005 से 2015 तक अयोध्या जिला पंचायत सदस्य रहे और 2008 से 2010 तक अयोध्या के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। इसके अलावा करुणाकर पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी में बनारस लखनऊ मण्डल, देवीपाटन, अयोध्या के मुख्य सेक्टर कोआर्डीनेटर भी थे। ब्राह्मण नेता अयोध्या में करुणाकर पाण्डेय ब्राह्मण समाज के बड़े नातों में शुमार हैं और उन्होंने 2021 में अयोध्या में बसपा का पहला ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया था। इसके अलावा वह अयोध्या जिला और प्रदेश स्तरीय प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन भी करा चुके हैं। करुणाकर पांडेय लखनऊ में अयोध्या के संतों, महंतों का एक संत सम्मेलन भी करा चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने अयोध्या तथा कम से कम बीस अन्य जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन कराया। 

Back to Top