जगतगुरु रामभद्राचार्य को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तराखंड, देश

देहरादून: जगद्गुरु रामभद्राचार्य तबीयत बिगड़ने के बाद देहरादून के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत में अब बहुत सुधार है। बीते दिनों उन्होंने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि वह अब पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। इस बीच उनको जान से मारने की धमकी मिली है। अलीगढ़ के रहने वाले एक शख्स ने रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद से अपराधी शख्स के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। अपराधी शख्स ने रामभद्राचार्य पर की गई टिप्पणी में कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी गर्दन काटेगा उसे 2 लाख दिया जाएगा। जो व्यक्ति उनकी आंख निकाल कर लाएगा। वह उसे 3 लाख रुपये का इनाम देगा।

 

सोशल मीडिया पर युवक का ये वीडियो वायरल हो रहा है। आक्रोशित लोगों ने आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अपराधी शख्स अलीगढ़ के थाना बरला के गांव फुसावली का रहने वाला है। अपराधी शख्स का नाम सत्यवीर सिंह है। अपराधी शख्स ने 6 फरवरी को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में वह बोल रहा है कि जो भी स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटकर लाएगा। उसे 2 लाख एवं आंखें फोड़ने पर 3 लाख रुपये अपने पास से देगा। 

 

 

वीडियो वायरल होने के पश्चात् लोगों ने उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की है। पहचान होने के पश्चात् पुलिस ने गांव के चौकीदार रामगोपाल की तहरीर पर थाना बरला पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह ने बताया कि पोस्ट वायरल होने के पश्चात् रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपराधी की तलाश की जा रही है। युवक नोएडा में किसी कंपनी में काम करता है। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है।

Back to Top