अमेठी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी?

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस की ओर से अभी तक उत्तर प्रदेश अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इसी कारण से ये दोनों ही सीटें अभी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है। 

आज अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे को लेकर अभी तक कयासबाजी पर विराम लग सकता है। कांग्रेस की ओर से अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को टिकट दिया सकता है। आज होने वाली कांग्रेस की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के शमिल होने की संभावना है। 

खबरों के अनुसार, अमेठी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों की बैठक इस सीट से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में आने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि राहुल गांधी को अमेठी सीट से पिछले बार भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव में हार मिली थी। स्मृति ईरानी फिर से यहां से चुनाव लड़ रही हैं।

राहुल गांधी ने पिछले बार केरल की वायनड सीट से भी चुनाव लड़ा था। यहां पर उन्हें जीत मिली थी। राहुल गांधी एक बार फिर से वायनाड सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ा है। इस सीट के लिए शुक्रवार मतदान हो चुका है। इसी कारण आज कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। 

Back to Top