राहुल गांधी ने खाली लोटा दिखाकर BJP पर साधा निशाना, बोले - ये है भारतीय चोंबू पार्टी....

देश

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का जमकर प्रचार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं होगी।

राहुल गांधी ने इस रैली में अचानक ही खाली लोटा दिखाकर भाजपा पर निशाना साधा है। इस संबंध में राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भर-भर कर जनता का पैसा लूटा और बदले में पकड़ा दिया बस खाली लोटा -ये है मोदी की भारतीय चोंबू पार्टी। 

खबरों के अनुसार, राहुल गांधी ने कर्नाटक में हुई इस सभा के दौरान कहा कि पीएम मोदी की पार्टी ने आपका सारा धन लूट लिया और आपको खाली बर्तन लौटा दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का मतलब भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब भारतीय चोंबू पार्टी है। आपको बता दें कि कन्नड़ में लोटे को ही चोंबू कहा जाता है। 

राहुल गांधी ने इस सभा में पीएम मोदी भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने एक बार फिर से देश के अरबपतियों को लेकर निशाना पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के बराबर है। 

Back to Top