लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

देश

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। इस बार पार्टी प्रत्याशी ने ही ये झटका दिया है। राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लडऩे से इनकार कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

सुदर्शन सिंह रावत ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से कहा कि किसी दूसरे को टिकट दिया जाए। अब कांग्रेस को जयपुर शहर सीट के बाद राजसमंद लोकसभा सीट से भी अपना उम्मीदवार बदलना पड़ेगा। इससे पहले जयपुर शहर सीट से सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था।

इसके दो दिन बाद सुनील शर्मा ने टिकट वापस करने की पेशकश कर सभी को चौंका दिया था। बाद में कांग्रेस की ओर से जयपुर शहर से प्रताप सिंह खाचरिवास को दिकट दिया गया। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस राजसमंद सीट से किसे टिकट देते हैं।

Back to Top