सीएम योगी ने ई विधान का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा गैलरी के सौंदर्यीकरण के कार्यों तथा ई-विधान का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अब विधानसभा की कार्यवाही के पेपरलेस होने का मार्ग खुल गया है। इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। ई-विधान के मध्यम से यूपी विधानसभा की कार्यवाही का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। प्रत्येक MLA की सीट के सामने मेज पर सिस्‍टम लगाया गया है। पहले सत्र से ही सदन का बदला हुआ नजारा दिखने लगेगा।

 

ई-विधान के लोकार्पण के दौरान आज विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वित्‍त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना भी उपस्थित रहे। बता दें कि बीते दिनों विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्‍होंने इसको लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। नया सिस्‍टम लागू होने के बाद राज्य विधानसभा हाईटेक और डिजिटल हो जाएगी। इससे न केवल विधानसभा के सभी विभागों को आपस में जोड़ सकेंगे, बल्कि इससे सोशल मीडिया पर भी कार्य होगा।

Back to Top