मलाइका और अर्जुन 18 से 22 अप्रैल के बीच कर सकते हैं शादी

बाॅलीवुड़

पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच कथित अफेयर की काफी चर्चा हो रही है। इनके इस रिश्ते को अभी तक इन दोनों ने भी नहीं माना है लेकिन हर कोई इनके रिलेशन को लेकर कयास लगाए जा रहा है। कहा जा रहा था दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। इस पर कई लोगों ने इसे अफवाह बताया है लेकिन सच्चाई क्या है ये अभी तक सामने नहीं आई है। इसी के बाद हाल ही में मलाइका ने भी इसके बारे में फिर से कुछ कहा है। आइये जानते हैं इस बार क्या कहा है उन्होंने।

हालांकि अभी भी उनकी शादी की अफवाहें कम नहीं हुई हैं। खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन 18 से 22 अप्रैल के बीच शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी गोवा में हो सकती है जहां मलाइका और अर्जुन दोनों की फैमिली के घर हैं। इसके बाद अब भी मलाइका ने इन खबरों को कोरी अफवाह बता दिया है। इस बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, इन बेवकूफाना अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। वैसे भले ही मलाइका अभी तक इससे इनकार करती रही हों लेकिन 2018 में कई तरीकों से उनकी रिलेशनशिप ऑफिशल हो गई है। अब देखते हैं आगे क्या ट्विस्ट आता है।

इसके अलावा कुछ दिनों पहले मलाइका अपनी सहेलियों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव गई थीं। कहा जा रहा है कि वहां अर्जुन कपूर ने भी उनके गर्ल गैंग को जॉइन कर लिया था। इतना ही नहीं इसके बाद कहा जाने लगा कि यह दरअसल मलाइका की शादी से पहले होने वाली बैचलरेट ट्रिप थी और जल्द ही वह और अर्जुन शादी कर सकते हैं। लेकिन अब तक इसकी पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है।

Back to Top