आपके सितारे - आज का राशिफल जानिये पं. राजेश दुबे से

राशिफल

वैद्यनाथ ज्योतिषिक परामर्श केंद्र, भोपाल

दैनिक राशिफल 26-07-2019

मेष

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में सुगमता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष पद प्राप्त होता हो सकता है। माता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। माता के प्रति श्रद्धा और भी बढ़ जाएगी। संतान को सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा, चिंता बनी रहेगी। थकावट महसूस होगी एवं कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। इससे विवाद बढ़ सकता है। संतान से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे, परंतु उनसे वैचारिक मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं व्यवहार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। दिमाग सही रहेगा एवं परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, परंतु वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुत्र संतान को सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

कर्क

आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। भविष्य के कार्यों की मन में कल्पना करके मन में चिंता करेंगे। कार्यों की समीक्षा करते रहने से मन में थकावट महसूस होगी। नए कार्यों को करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। जो कार्य करेंगे उसमें भी संशय बना रहेगा। अधिक चिंता न करें, इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
राशि फलादेश


सिंह

आज का दिन शुभ है। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। अपने द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्टि बनी रहेगी एवं भविष्य के लिए नई योजना बनाएंगे। नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए ऊर्जा से कार्य करने के लिए तत्पर हो जाएंगे। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। भविष्य की नई योजना बना पाएंगे।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में विकार उत्पन्न होगा एवं अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
राशि फलादेश

तुला

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी। परिवार में सबका सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी की बात पर आपकी राय को महत्वपूर्ण माना जाएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। परिवार में किसी विवाद को सुलझा सकते हैं। पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। समाज में किसी कार्य से संबंधित विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से विचारों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।
राशि फलादेश


धनु

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में स्फूर्ति महसूस होगी। दिमाग सक्रिय रहेगा। आगे की योजनाओं को बड़े ही अच्छे ढंग से बना पाएंगे एवं उसके क्रियान्वयन में जुट जाएंगे। परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष कार्य के लिए आपको कोई पद दिया जाएगा। बुद्धि श्रेष्ठ होने से आपसे किसी भी मामले में घर-परिवार में राय ली जा सकती है।
राशि फलादेश

मकर

आज का दिन शुभ नहीं है। आज मन में तनाव बना रहेगा। कार्य करने में अस्थिरता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता को दमे की शिकायत हो सकती है। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता में बाधा उत्पन्न होगी।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में निर्णय क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। धन संबंधी कार्य बनेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दिमाग अधिक सक्रिय होने से भविष्य की योजनाओं का पूर्ण विश्लेषण कर सकेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। भाइयों में विवाद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से परेशान हो जाएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष के कार्य पूर्ण होंगे, परंतु उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पेट संबंधी विकार आपको हो सकता है। जीवनसाथी का भाग्य बहुत शुभ है।
राशि फलादेश



Author

PANDIT RAJESH DUBEY

E - HIG 28, E SECTOR, PHASE - 1, AYODHYA NAGAR,

BHOPAL, Madhya Pradesh

Cell No.: 09425011344

Back to Top