'सूर्यवंशी' के लिए सोनम और अक्षय को किया अप्रोच
बाॅलीवुड़ Feb 01, 2019बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की वजह से सुर्खियों में हैं। ये फिल्म हाल ही में रिलीज़ हुई है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। इस फिल्म के पब्लिक रिव्यु भी अच्छे आते हैं। पहली बार वो अपना पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है अब ऐसा लगता है कि 2019 में हुआ सोनम का फ्रेश स्टार्ट आगे भी इंट्रेस्टिंग फिल्मों के साथ जारी रहेगा। सोनम को लेकर कई फिल्मों की जानकारी सामने आती जा रही है।
दरअसल, नई रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर को रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने सोनम से प्रॉजेक्ट को लेकर बातचीत की है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड ऐक्टर होंगे। बता दें, रोहित की आखिरी फिल्म सिंबा ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। ऐसा हुआ तो फिर से अक्षय कुमार और सोनम कपूर एक साथ फिल्म में नज़र आएंगे। इसके पहले दोनों फिल्म पैडमैन में नज़र आ चुके हैं।