राहुल गांधी ने इन अरबपतियों को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना

देश

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपतियों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपय का कर्ज माफ किया है। इतने पैसों से 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रुपए साल की नौकरी मिल सकती थी। 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रुपए साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी। 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी। 

दिया जा सकता था 20 वर्षों तक मात्र 400 रुपए में गैस सिलेंडर . इस राशि से पूरे देश को 20 वर्षों तक मात्र 400 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था। 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था। दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी। 

देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था, उसे ‘अडानियोंं’ की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया। देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा। अब हाथ बदलेगा हालात कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।

Back to Top