एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की 'The Sky Is Pink' का ट्रेलर रिलीज..

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इस पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है।बीते दिन इसकी जानकारी सामने आई थी कि अआज फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है। फिल्म की लंबे समय से चर्चा हो रही थी और अब आखिरकार फैन्स को देखने को मिल गया कि फिल्म में क्या है। अब ट्रेलर से पता चलेगा कि आखिर फिल्म की कहानी में है क्या।

प्रियंका और फरहान की लव स्टोरी
बता दें, फिल्म दिल्ली में बेस्ड एक लव स्टोरी है और हर लव स्टोरी की तरह ही यह भी समस्याओं से भरी हुई है। कहानी जायरा वसीम का किरदार नरेट कर रहा है। बताया जा रहा है ये असली कहानी पर आधारित है। आप ट्रेलर में देख सकते हैं कि कहानी टीनएजर आयुषी के (जायरा वसीम) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने पैरंट्स की लव स्टोरी नरेट कर रही है। प्रियंका और फरहान की लव स्टोरी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरती है और आयुषी इसमें खुद को विलेन मानती है। यानि प्रियंका और फरहान फिल्म में ज़ायरा के माता पिता के रोल में हैं।

11 अक्टूबर को होगी रिलीज
ट्रेलर में देख सकते हैं, पहले अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना होता है। फिर जब बच्चे समेत परिवार हंसी खुशी चल रहा होता है तो उनकी बेटी को गंभीर बीमारी हो जाती है और दोनों उसे ठीक करने के लिए जूझते हैं। प्रियंका और फरहान की बेटी के किरदार में जायरा वसीम नजर आ रही हैं। उनके साथ रोहित सराफ भी हैं। एक्टिंग सभी की दमदार नज़र आ रही है जिसे देखने के लिए फैंस उतावले हो जायेंगे। फिल्म भारत में 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है।

Back to Top