सीएम पद की कुर्सी गंवाने के बाद रावत का छलका दर्द

उत्तराखंड

उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दर्द छलक उठा है। उन्होंने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। सीएम पद की कुर्सी गंवाने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई। कुर्सी से हटाए जाने के बाद से ही वे लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि इस अभिमन्यु का जो छल से वध हुआ है। इसका प्रतिकार लो पाण्डवों। ये मां द्रौपदी कहती है, रोती नहीं है। पुत्रवध हो जाता है। पुत्र को छल से मारा जाता है, लेकिन मां कभी भी भावविभोर होकर रोना-धोना नहीं करती। द्रौपदी के कोख से जन्म था अभिमन्यु, लेकिन वो संदेश देती है कि ये कौरवों ने अत्याचार किया है। अब इसका यही बदला है। यही प्रतिकार है कि हम अभिमन्यु के वध का बदला लें।

रावत ने कहा कि राजनीति में तो ये सब घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन 4 साल मुख्यमंत्री के नाते, 5 साल पहले विधायक के नाते, राष्ट्रीय सचिव के नाते, नमामि गंगे के नाते, झारखंड प्रभारी के नाते, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के नाते काम किया है। राजनीति की इस काली सुरंग से मैं साफ निकल कर आया हूं। लेकिन मेरे खिलाफ ही साजिशें रच दी गई।

Back to Top