चुनावी शिकस्त के बाद मौन हुए "राहुल गांधी"

संपादकीय

दो प्रदेशों (महाराष्ट्र और हरियाणा) के चुनावी परिणाम सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने भले ही इन प्रदेशों में अपनी स्थिति में सुधार किया हो, किन्तु वह दोनों राज्यों में सरकार बनाने में विफल रही है। चुनावी परिणाम आने के बाद हर किसी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है, किन्तु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हरियाणा में कांग्रेस ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है, उसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कड़ी टक्कर दी है। इस कारण हरियाणा में त्रिशंकू विधानसभा के लिए विवश होना पड़ा है। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में अवश्य सुधार किया है। किन्तु चुनावों में इस हालत के बाद भी राहुल गांधी की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है, जो बेहद हैरान करने वाला है। सोनिया गांधी ने चुनाव परिणाम के बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर चर्चा की है।

रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह चुनाव परिणाम से खुश हैं। किन्तु, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से भी कोई नया ट्वीट नहीं आया है। राहुल गांधी ने अंतिम ट्वीट 23 अक्टूबर को MTNL और BSNL के विलय के मसले पर किया था। इस बीच राहुल गांधी चुनाव नतीजों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। गांधी परिवार की तरफ से केवल राहुल गांधी ने चुनावों में प्रचार किया था।

Back to Top