'इमरजेंसी लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता' : अशोक पंडित

देश

फिल्म निर्माता अशोक पंडित सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। किसने क्या ट्वीट किया इस पर हमेशा निगाह रखने वाले अशोक पंडित ने कांग्रेस नेता अभय तिवारी का एक ट्वीट देखा तो उस पर भी उन्होंने रिएक्शन दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता अभय तिवारी ने एक ट्वीट किया था जिस पर तिवारी ने किसी का नाम लिए बगैर लिखा था कि, 'विधायक ख़रीदकर सरकार बनाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता है।'

जब अशोक पंडित ने अभय तिवारी का ये ट्वीट देखा तो उन्होंने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि ‘Emergency लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता!’ अशोक पंडित के इस पोस्ट पर कई यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। इसी बीच शिवम नाम के एक यूजर ने अशोक पंडित से सवाल किया- ‘मुझे एक बात समझ नहीं आती कि आप तो कोई न नेता हैं न मंत्री। फिर भी पॉलिटीशियन्स की तरह तरफदारी क्यों करते रहते हैं? भाजपा की ऐसे तरफदारी करते हो जैसे वो आपके घर की पार्टी है।’

सतीश शर्मा नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, ‘क्या आपको विधायकों की खरीद फिरोखती अच्छी लगती है?’ सोना झा नाम की एक महिला यूजर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लाइए आप।’

Back to Top