1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू, कृषि मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इसको लेकर टोकन बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बारदाने की कमी को लेकर विपक्ष के द्वारा लगातार सरकार पर हमले किए जा रहे हैं। इसको लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

 

धान खरीदी व बारदाने संकट को लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि, धान खरीदी को लेकर किसानों में जो उत्साह है, जैसा उत्पादन है, हम अपने निर्धारित लक्ष्य को लेकर तैयार हैं। आने वाले समय में हम धान खरीदी की व्यवस्था कर रहे हैं। हम जिस मात्रा में धान खरीदी कर रहे हैं। भाजपा कभी सपने में भी नहीं सोच सकती है। भाजपा ने 52-53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कभी धान खरीदी नहीं की है।

 

बारदाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि -भाजपा के बयान और उनकी सोच पर मुझे तरस आता है।0 बारदाने की व्यवस्था अगर केंद्र नहीं करेगा तो कौन करेगा। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को प्रभावित करने की साज़िश कर रही है, उसको देखते हुए हमने किसानों से पुराने बारदाने में ही खरीदी का निर्णय लिया है।

Back to Top