असम के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय

देश

आखिर ये तय हो गया है कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। असम के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्व सरमा के नाम पर मोहर लग गई है। रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में 52 साल के हिमंता बिस्व सरमा को नेता चुन लिया गया।

उनके नाम का प्रस्ताव खुद पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने किया था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरमा ने रविवार शाम को राज्यपाल जगदीश चंद्र मुखी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हिमंता बिस्व सरमा आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा को इससे पहले भाजपा विधायक दल और फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया।

हिमंता बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद के लिए मौका दिए जाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है।

Back to Top