भोपाल के गुफा मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम, सीएम शिवराज हुए शामिल

मध्यप्रदेश

भोपाल: भगवान परशुराम की जयंती पर आज भोपाल के गुफा मंदिर में विशाल आयोजन हुआ। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भी सम्मिलित हुए। भगवान परशुराम को याद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि वो दुष्टों का अंत तथा धरती की रक्षा करने वाले हैं। साथ ही परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कई-कई बड़ी घोषणाएं की।

 

आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भगवान परशुराम इस बात की प्रेरणा देते हैं कि दुष्टों को पूरी तरह से कुचल देना चाहिए। कुछ दुराचारी ऐसे भी हैं जो जेल से निकलकर फिर से गलत काम करते हैं। इसलिए इनकी आर्थिक कमर तोड़ना भी आवश्यक है। दुराचारीयों को कुचलने का अभियान जारी रहेगा। परशुराम जयंती के बेहतरीन समारोह को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने आयोजन समिति की मंच से प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती का कार्यक्रम बहुत सुंदर हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ अवधेशानंद गिरी जी महाराज ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी गुफा मंदिर में उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यमंत्री ने आज भगवान परशुराम की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया।

 

 

 

साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा की कि भगवान परशुराम के पाठ को पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। भगवान परशुराम के चरित्र के बारे में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्‍होंने आगे बोला कि संस्कृत के विद्वान धर्म को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इसलिए हमने संस्कृत के अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया आरम्भ की है। कई पद भर दिए हैं तथा जब तक पूरे पद नहीं भरे जाते तब तक संस्कृत के अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। साथ ही संस्कृत पढ़ने वाले बालकों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। साथ ही राज्य के पुजारियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा ऐसे मंदिर जहां जमीन कम है या नहीं है। वहां के पुजारियों को 5 हज़ार रुपये मानेदय दिया जाएगा। मंदिरों की जमीन ना बिके इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी। मंदिरों के इंतजाम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों के रखरखाव में सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी पंडित ही करेंगे मंदिरों का रखरखाव।

Back to Top