सरकार ने कोरोना का खतरा होते हुए भी दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेज दिया : प्रियंका गांधी

देश

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की आ रही किल्लत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि भारत का ऑक्सीजन निर्यात, 2019-20: 4502 मीट्रिक टन, 2020-21: 9300 मीट्रिक टन। हमारे यहाँ ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। हम ऑक्सीजन के सबसे बड़े उत्पादक हैं। लेकिन सरकार ने कोरोना का खतरा होते हुए भी दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेज दी। ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है?
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कोविड की भयावहता देखकर ये तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया। क्या यही आपकी योजना है? नीतियां ऐसी हों जो सबका ख्याल रखें। गरीबों, श्रमिकों, रेहड़ी वालों को नकद मदद वक्त की मांग है। कृपया ये करिए।

Back to Top