कांग्रेस ने आज पेश किया युवा घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज युवा घोषणा पत्र पेश किया है। इसके माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के युवाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं आज दिल्ली में मीडिया से बातचीत में जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा गया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। तो उन्होंने कहा कि अभी कोई चेहरा नहीं है तथा क्या उनके अतिरिक्त कोई अन्य चेहरा नजर आता है। वहीं चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

 

वास्तव में उत्तर प्रदेश के लोगों को लुभाने के लिए कांग्रेस कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है तथा वह युवाओं के लिए रोजगार तथा महिलाओं के लिए सुरक्षा का वादा कर रही है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रदेश में महिलाओं के लिए योजनाओं की घोषणा कर उन्हें पार्टी की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। अपनी योजना के तहत कांग्रेस ने प्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए हैं तथा कांग्रेस को उम्मीद है कि चुनाव में उसे अपनी इस योजना का फायदा प्राप्त होगा।

 

 

 

वही जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका से ये प्रश्न पूछा गया कि क्या वह उत्तर प्रदेश चुनाव में दावेदार होंगी तो उन्होंने कहा कि अभी ये स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे पर प्रश्न को लेकर उन्होंने मीडिया को सीधा जवाब नहीं दिया तथा उल्टा ही प्रश्न पूछा तथा कहा कि आपको कोई और चेहरा नजर आ रहा है। वहीं प्रदेश में कुछ दिनों पहले चर्चा था कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा सकती हैं। मगर इसको लेकर पार्टी में दो गुट बन गए थे। एक गुट प्रियंका गांधी के पक्ष में था दूसरा इसके विरुद्ध था।

Back to Top