छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़, देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए श्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।" 

Back to Top