साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्गी राजा को दी करारी शिकस्त, हाईप्रोफाइल भोपाल सीट पर दर्ज की अपनी जीत

मध्यप्रदेश

प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।

प्रज्ञा ठाकुर 30 हजार मतों से आगे
जानकारी के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर 30 हजार से अधिक मतों से आगे, दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह भोपाल में मतगणना केंद्र पर पहुंचे उन्होंने कहा कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वही इसी के साथ साध्वी प्रज्ञा ने रुझानों के बाद विक्ट्री साइन भी दिखाया है। बता दें इस बार पुरे देश की नजर भोपाल लोकसभा सीट पर बनी हुई थी।

सिंधिया कई मतों से पीछे
इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया आठ हजार मतो से पीछे चल रहे हैं। अजय सिंह 54000, विवेक तन्खा 63 हजार से ज्यादा, शंकर ललवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे है। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से दूसरे राउंड के बाद आगे चल रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर आगे डल रहे हैं।

Back to Top