जब जनता से मिलने के लिए बैरिकेट्स से कूंद गईं प्रियंका...

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश :  सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने मध्य प्रदेश दौरे पर थीं। इस दौरे के अंतर्गत प्रियंका वाड्रा ने रतलाम, उज्जैन और इंदौर में चुनावी रैलियां की और लोगों को संबोधित किया। इसी बीच रतलाम में जनसभा को संबोधित करने के दौरान प्रियंका वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा।

प्रियंका वाड्रा का पीएम मोदी पर हमला
प्रियंका वाड्रा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार में अहंकार बेहद बढ़ गया है। केंद्र सरकार केवल बातें करती है, काम नहीं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका वाड्रा की रैली के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मंत्री सज्जन वर्मा और जीतू पटवारी समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे। प्रियंका वाड्रा के स्वागत के लिए इंदौर, रतलाम और उज्जैन सभी स्थानों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

प्रियंका वाड्रा से मिलने लाखों की भीड़ उमड़ी
प्रियंका की रैली के दौरान जगह-जगह पर बैरिकेट्स लगाए गए थे, किन्तु इसी दौरान जनता को कांग्रेस महासचिव का एक अलग ही रूप नज़र आया। दरअसल, प्रियंका गांधी रतलाम पहुंची तो उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में जनता उमड़ पड़ी और इसे देख प्रियंका वाड्रा अचानक ही जनता से मिलने साढ़े तीन फीट ऊंची बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरी ओर जा पहुंचीं और जनता से वार्ता की।

Back to Top