पंजाब : विदेश में रहने के लिए एक बहन ने अपने ही भाई से कर ली शादी

देश

 पंजाब में एक बहन ने अपने ही सगे भाई के साथ शादी कर ली है इस बात की खबर जिसे भी मिली वो दंग रह गया। बताया जा रहा है कि इस लड़की ने अपने फायदे के लिए अपने भाई से ही शादी करने का निर्णय लिया है।

पंजाब की रहने वाली ये लड़की विदेश में रहना चाहती थी, किन्तु उसे किसी वजह से वीजा नहीं मिल पा रहा था ऐसे में उसने अपनी इस समस्या को अपने भाई को बताई और इस पर उसके भाई ने उसकी सहायता का वादा किया और एक अजीबो-गरीब निर्णय लिया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का कदम उठा लिया। इस सम्बन्ध में सबसे अजीब बात ये आ रही है कि दोनों के इस काम के लिए उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया। लड़की को वीजा दिलवाने के लिए दोनों ने गुरुद्वारे में जाकर नकली शादी कर दी। भाई-बहन की शादी का जब आस-पड़ोस के लोगों को पता चला कि तो सबके होश उड़ गए।

जिसके बाद किसी ने पुलिस को इस नकली शादी और फर्जी दस्तावेजों की सूचना दे दी। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया है कि लड़की का भाई ऑस्ट्रेलिया का स्थाई निवासी है ऐसे में भाई से शादी करने के बाद बाद लड़की भी नकली दस्तावेजों के सहारे ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गई है दोनों ने आपस में शादी करके फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाए और ऑफिस में शादी का पंजीकरण भी करवा लिया। इस मामले अब पुलिस जांच कर रही है।

Back to Top