कमलनाथ सरकार अब मध्यप्रदेश में बनाएगी 300 स्मार्ट गौशालाएं

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने शनिवार को कहा है कि कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार सूबे में 300 स्मार्ट गौशालाएं बनाने के लिए एक विदेशी कंपनी से चर्चा कर रही है। लाखन सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, हम मध्य प्रदेश में 300 स्मार्ट गौशालाएं बनाने के लिए एक विदेशी कंपनी से वार्ता कर रहे हैं।

कंपनी हर साल मध्य प्रदेश में 60 स्मार्ट गौशालाएं बनाएगी
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए हम उनसे समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर साइन करेंगे। लाखन सिंह ने कहा है कि यह कंपनी हर साल मध्य प्रदेश में 60 स्मार्ट गौशालाएं बनाएगी और पांच वर्ष की अवधि में 300 स्मार्ट गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि ये स्मार्ट गौशालाएं पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे और इनके लिए धन एकत्रित की खातिर एनआरआई से संपर्क साधा जा रहा है।

सरकार की योजना के बारे में दी जानकारी
यादव ने सरकार की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार भी खुद 1,000 गौशालाओं का निर्माण करेगी। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कांग्रेस ने गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने ‘वचन पत्र’ में वादा किया था कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह प्रदेश में गौशालाएं बनाएंगी।

Back to Top