क्या हरियाणा पर होगी भाजपा की फत​ह ?

संपादकीय

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मोदी, शाह और नड्डा की जोड़ी पूरे हरियाणा को मथने के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में चार रैलियां करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली14 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में और दूसरी-तीसरी रैली 15 अक्टूबर को दादरी व दोपहर बाद थानेसर में होगी।

वहीं पीएम मोदी की चौथी रैली 18 अक्टूबर को हिसार में होगी। पीएम मोदी की चारों रैलियों के जरिए पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन हरियाणा में आएंगे। अमित शाह का हरियाणा में पहला दौरा 9 अक्टूबर को होगा। जिसमें उस दिन वे कैथल में पुंडरी, गुहला-चीका और कैथल विधानसभाओं में एक संयुक्त रैली निकालेंगे।

उसी दोपहर को अमित शाह, बरवाला में हांसी, बरवाला और उकलाना विधानसभा में भी संयुक्त रैली निकालेंगे। जबकि दोपहर बाद लोहारू में तोशाम, बाढडा और लोहारू की संयुक्त रैली का आयोजन किया जाएगा। शाम 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महम पहुंचेंगे। जहां महम, कलानौर और गढ़ी-सांपला कलोई विधानसभा की एक संयुक्त रैली को सम्बोधित करेंगे। आपको बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसके नतीजे 24 अक्टूबर को आ जाएंगे।

Back to Top