छत्तीसगढ़ में 23 जून के बाद बदलेगा मानसून, इस वजह से हो रही देरी...

छत्तीसगढ़

मानसून का बेसब्री से इन्तजार कर रहे प्रदेशवासियों को थोड़ा और इन्तजार करना पड़ सकता है, क्योंकि मानसून अब 23 जून के बाद ही छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। मानसून के देरी से पहुंचने की वजह वायु तूफ़ान और मॉइश्चर के नहीं बढ़ पाने को बताया जा रहा है। हालाँकि अभी नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मानसून तेजी से बढ़ रहा है।

मानसून कर्नाटक और तमिलनाडू के पास
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून की मौजूदा स्थिति की बात की जाये तो मानसून अभी कर्नाटक और तमिलनाडु के पास है। वहीं छग के अंदर तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। धूप छांव जैसी स्थिति मौसम की रहने वाली है और आने वाले दिनो में लगातार गरज चमक के साथ छत्तीसगढ़ में बारिश होती रहेगी। साथ ही मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है इसके वजह से खासकर साउथ छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। बता दें कि कल महासमुंद, बस्तर और दुर्ग मे बारिश हुई थी।

Back to Top