राजधानी भोपाल में सुबह से छाए बादल, लगातार बारिश से नदी नालों का बढ़ा जलस्तर

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में सोमवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर वर्षा भी हो रही है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कुछ स्थानों पर लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे जनजीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की है।

बारिश का सिलसिला जारी
प्रदेश में सोमवार की सुबह से मौसम गर्मी से राहत दिलाने वाला है। कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा ने मौसम सुहावना बना दिया है। वहीं नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि, आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश होगी। राज्य में सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री, इंदौर का 24, ग्वालियर का 24.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर आई खुशी
बता दें कि रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री, इंदौर का 28.4 डिग्री, ग्वालियर का 34.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसकी तुलना में आज का तापमान बहुत कम है। बारिश के बाद से किसानों में खुशी का माहौल है।

Back to Top