अलवर में आज रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी.

देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के लिए समर्थन में जालोर में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह लोगों और उनके मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी को लेकर यहां तक बोल दिया कि मोदी के पास इतनी शक्ति है कि उनके आसपास के लोग उन्हें सच बताने से डरते हैं। उन्होंने महंगाई को लेकर भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा केवल विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है

प्रियंका ने इस चुनावी सभा में कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी इस वक्त देश की दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। प्रियंका ने इस दौरान दावा भी कर दिया कि सत्तारूढ़ बीजेपी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रही है। भाजपा केवल विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है। 

प्रियंका गांधी आज एक बार फिर से से प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगी। वह आज अलवर और दौसा लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी आज अलवर में रोड शो करेंगी। यहां से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ललित यादव को टिकट दिया है।

उनके सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। प्रियंका गांधी का रोड शो दोपहर 1 जेल सर्किल से शुरू होगा। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रियंका गांधी दौसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। 

Back to Top