BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी किया घोषणा-पत्र

देश

डॉ.बीआर अंबेडकर जयंती के दिन भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे भाजपा ने संकल्प पत्र नाम दिया है। रविवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया गया है

भाजपा ने इस बाद के चुनावी घोषणा पत्र में समाज के 4 स्तंभों - महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है। इस चुनावी घोषणा पत्र के माध्यम से भाजपा ने देश की जनता से एक फिर से कई बड़े वादे किए हैं। आज हम आपको भाजपा के इस घोषणा पत्र की कुछ प्रमुख बातों के बारे में जानकारी देनेे जा रहे हैं। 

भाजपा ने मुफ्त राशन योजना को जारी रखने की घोषणा की है। वहीं भाजपा सरकार बनने पर पीएम सूर्र्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। भाजपा ने ऐलान किया कि हम तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा भी भाजपा ने किया है। भाजपा ने अपनी चुनावी घोषण पत्र में ऐलान किया कि हम औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे।

वहीं भाजपा ने 70 साल से ऊपर के वर्ग के लोगों को आयुष्मान योजना से जोडऩे भी संकल्प लिया है। इससे इन लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा ने देश की जनता से कई अन्य वादे किए हैं।

Back to Top