छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए..

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दो कैबिनेट मंत्रियों टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी शपथ ली। इसी शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर के जरिये दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव राहुल गांधी के पैर छू रहे हैं। इस तस्वीर में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, आरपीएन सिंह और टीएस सिंहदेव दिखाई दे रहे हैं।

48 साल का युवा 78 साल के बुजुर्ग को आशीर्वाद देते हुए- कैप्शन के साथ एक तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहे हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित पेज इस तस्वीर के जरिये कांग्रेस की संस्कृति पर सीधा निशाना साधते हुए यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 48 साल के नौजवान राहुल गांधी का चरण स्पर्श कर रहे हैं।

 

Back to Top