युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता - CM योगी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय लखनऊ में आज यानि सोमवार (15 अप्रैल) को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी किए संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने इस दौरान मोदी के गारंटी के बारे में बताया, साथ ही बीजेपी के दस साल के काम काज का लेखा जोखा भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता है।

भाजपा ने घोषणा नहीं, बल्कि संकल्प पत्र जारीसीएम योगी ने कहा कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा 2014, 2017, 2019 और 2022 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा ने घोषणा नहीं, बल्कि संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र की पहली चार प्रतियां जिन चार आधार स्तंभों को लेकर भाजपा चुनाव में उतरी है, उनमें युवा, महिला, गरीब और किसान के हित का संकल्प है।

Back to Top