रणवीर सिंह का रियलिटी शो द बिग पिक्चर की शुरूआत

बाॅलीवुड़


बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार रणवीर सिंह का रियलिटी शो द बिग पिक्चर का 16 अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले दिन प्रतियोगी के साथ रणवीर का जबरदस्त खेल बहुत मनोरंजन रहा। उन्होंने प्रतियोगी को हौसला दिया तथा अपने हाथों से उसे जूते भी पहनाए। अब शो के दूसरे एप‍िसोड में रणवीर भावुक होते दिखाई देने वाले हैं।

रणवीर हुए इमोशनल
वही दूसरे एप‍िसोड में गोरखपुर के रहने वाले प्रतियोगी अभय सिंह अपनी दुखभरी कहानी सुनाते हैं। अभय की दास्तान सुन रणवीर भी इमोशनल हो जाते हैं। प्रतियोगी ने बताया कि उन्होंने 12 वर्ष की आयु में अपने पिता को खो दिया था। पिता की आखिरी इच्छा थी कि अभय अपने पर‍िवार को संभाले एवं उनके देखरेख करे। किसी प्रकार बचपन गुजारने के पश्चात् उन्हें स्कूल में पढ़ाना आरम्भ किया जिससे घर का खर्च निकलता है।

रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त खुलासा
वही प्रतियोगी के इस संघर्ष को सुन रणवीर का दिल भर आता है। वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं। रणवीर वीड‍ियो कॉल के माध्यम से प्रतियोगी की मां से भी बात करते हैं। अभिनेता ने फिल्मों में तो अपने इमोशंस बहुत दिखाए हैं पर हकीकत में उन्हें पहली बार यूं भावुक होता देखा जाएगा। रणवीर सिंह का यह फर्स्ट रियलिटी शो है जिसे वे होस्ट कर रहे हैं। शो में प्रतियोगी से फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चा करते हुए रणवीर सिंह ने एक जबरदस्त खुलासा किया था। रणवीर सिंह ने बताया, "2-3 वर्ष में हमारे भी बच्चे होंगे। अभय, भाईसाहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी न, मुझे सिर्फ ऐसी कोई देदे तो जिंदगी सेट हो जाए। मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं बच्चों के नाम। यदि आप माइंड नहीं करेंगे तो यह ले लूं मैं सूर्यवीर सिंह।"

Back to Top