दिग्गी राजा को मुसलमानों से प्यार है तो वो पाकिस्तान चले जाएं : MLA संजय गुप्ता

मध्यप्रदेश

उत्तराखंड की लक्सर विधानसभा सीट से MLA संजय गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि यदि दिग्गी राजा को मुसलमानों से प्यार है तो वो पाकिस्तान चले जाएं। MLA संजय गुप्ता ने कहा कि हिन्दुओं को ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए। MLA गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद फैल रहा है, ये दिग्विजय सिंह को दिखाई नही देता।

MLA संजय गुप्ता ने दिग्गी राजा को दी सलाह
MLA संजय गुप्ता यहीं नही रुके उन्होने आगे कहा कि दाउद इब्राहिम ने बम धमाके किए, हाफिज सईद, मसूद इन्हें आतंकवादी नज़र नहीं आते। उन्हें हिंदुओं में आतंकवाद दिखाई दे रहा है। हिंदू जितना सहिष्णु है, उतना कोई अन्य नहीं है। MLA संजय गुप्ता ने कहा कि किसी भी हिन्दू के पैर से चींटी भी मर जाती है तो उसे पीड़ा होती है। हिंदुओं ने कभी किसी से घृणा नहीं की। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह दी कि अगर उन्हें मुस्लिमों से ज्यादा प्रेम जताना है तो पाकिस्तान में चले जाए।

दिग्गी राजा ने भाजपा पर किया कटाक्ष
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने गांधी जयंती के मौके पर एक सभा में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को प्रधानमंत्री जी कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद वो भाजपा के टारगेट पर आ गए थे। दिग्विजय सिंह ने भाजपा की पदयात्रा पर भी कटाक्ष किया था, जिससे भाजपाई नाराज हो गए थे।

Back to Top