• Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 : आज देश में हो रहा 88 सीटों के लिए मतदान....

    देश

    देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों की 88 सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। आज केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

     दूसरे चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता आज 1202 उम्मीदवारों के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। दूसरे चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं...

  • राहुल गांधी ने आज मतदान को लेकर देशवासियों से की अपील

    देश

    देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों की 88 सीट के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता आज 1202 उम्मीदवारों से 88 सांसद चुनेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मतदान को लेकर देशवासियों से एक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

    वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि मेरे प्यारे देशवासियों, देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि...

  • PM मोदी ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    देश

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के खुलासे के बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशना साधा है। खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर इस मामले में जमकर निशाना साधा है। बरेली जिले में आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक गहलोत को ओएसडी रहे लोकेश शर्मा का नाम लिए बिना कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। 

    पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पेपर...

  • EVM से जुड़ी सभी याचिकाएं SC ने किया खारिज

    देश

     सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर डाले गए वोटों का VVPAT पद्धति के माध्यम से उत्पन्न कागजी पर्चियों से 100% सत्यापन करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने समवर्ती लेकिन अलग-अलग फैसले सुनाए। अदालत ने कहा कि, हमें प्रक्रिया पर विश्वास करना होगा, हम आँख बंद करके शक नहीं कर सकते। 

    न्यायमूर्ति दत्ता ने अपने फैसले में कहा, "संतुलित परिप्रेक्ष्य महत्वपूर्ण है, किसी प्रणाली पर आंख मूंदकर सवाल उठाना शक पैदा कर सकता है और...

  • शिक्षक भर्ती घोटाले पर ममता का विवादित बयान

    देश

     25 अप्रैल को, वकीलों के एक समूह ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उच्च न्यायालय के खिलाफ दिए गए बयानों पर स्वत: संज्ञान के आधार पर विचार करने की मांग की है। रिपोर्टों के अनुसार, वकीलों ने आरोप लगाया है कि उच्च न्यायालय को "बेच दिया गया" था। ये बयान नकदी के बदले नौकरी घोटाले के फैसले के बाद दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 24,000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी गई थी।

    वरिष्ठ अधिवक्ता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) के नेता विकास रंजन...

  • "हार के डर से कांप रहे हैं नरेंद्र Modi " - राहुल गांधी

    देश

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर जुबानी प्रहार किया है। 

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी हार के डर से कांप रहे हैं। इसीलिए वो लगातार एक के बाद एक, झूठ बोल रहे हैं। वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गयी है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के...

  • Lok Sabha Elections : अब वायनाड के साथ इस सीट पर भी चुनाव लड़ेंग राहुल गांधी....

    देश

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह फिर से केरल की वायनाड सीट के साथ ही उत्तर प्रदेश की अमेठी से लोकसभा चुनाव पड़ सकते हैं। खबरों की मानें तो राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लडऩा अब तय है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से प्रदेश कांग्रेस को संकेत मिल चुके हैं

    कांग्रेस की ओर से अभी अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सांसद राहुल गांधी...

  • लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण में देश की 88 सीटों पर होगा मतदान....

    देश

    देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में पहले 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद अब 88 के लिए मतदान हेागा। बैतूल सीट पर अब 7 मई को चुनाव होगा। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।  

    चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के लिए देश के 1,198 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष...

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 54वे दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू...

    उत्तराखंड, देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के दो पहिए है परंपरा और आधुनिकता। जनजाति समाज प्रकृति आधारित जीवनशैली का प्रतीक है। उनके ज्ञान के भंडार...

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में इन लोगों को मिलता है गारंटी लोन, जान लें

    देश, व्यापार

    आज हम आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके तहत मुख्य तौर पर 18 पारंपरिक व्यापारों से जोड़े लोगों को सरकार की ओर से कई प्रकार की सहायता दी जाती है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस योजना के तहत लाभार्थी क्या-क्या फायदे उठा सकते हैं।

    केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन 500 रुपए का स्टाइपैंड भी प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही इसेंटिव देने का भी प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा...

Back to Top