• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 54वे दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू...

    उत्तराखंड, देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के दो पहिए है परंपरा और आधुनिकता। जनजाति समाज प्रकृति आधारित जीवनशैली का प्रतीक है। उनके ज्ञान के भंडार...

  • हनुमान जयंती पर आज देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं...

    उत्तराखंड

    दून में हनुमान जन्मोत्सव पर आज भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी तो मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शहर में कई जगह भंडारे भी लगेंगे। मंगलवार को राजधानी दून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू बनाकर भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां हनुमानजी को सोने का चोला चढ़ाया जाएगा। दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हनुमानजी की पूजा की जाएगी। इसके अलावा मंदिर में विराजमान पंचमुखी सिंदुरिया...

  • दून में टूटा गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड, 35 के पार पहुंचा पारा

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ दून में भी आज (सोमवार को) मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड...

  • 10 मई से शुरु होगी चारधाम, घर बैठे ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है

    इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू...

  • उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव आज, लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।आयोग ने मतदान बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। उत्तराखंड बड़ी पंचायत में चुनकर भेजेगा ‘पांच पंच’, मतदाताओं ने बनाया मन, बस आज दबाना है बटन वहीं, प्रदेश में सुबह नाै बजे तक सुबह नाै बजे तक 10.54 फीसदी मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे...

  • उत्तराखंड में पीएम की दूसरी जनसभा

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में दूसरी चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में बड़े मुद्दों पर लिए फैसलों को धार दी। वहीं, कांग्रेस पर सियासी वार करने से नहीं चूके। किसी नेता का नाम लिए बिना विरोधियों को जमकर कोसा। कहा, कमजोर व अस्थिर सरकारों के समय आतंकवाद ने पैर पसारे। कांग्रेस के समय जो लूट होती थीं, उसे मोदी ने बंद किया। जिससे विरोधियों का गुस्सा मोदी पर निकल रहा है।

     

    अपने करीब 38 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस को कोसने से नहीं चूके। पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों...

  • श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख का हुआ ऐलान...

    उत्तराखंड, देश

    विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा। मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को...

  • दून में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान 33 डिग्री पार

    उत्तराखंड, देश

    प्रदेशभर में भले ही बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी सताने लगी है, लेकिन इस हफ्ते सभी जिलों में मौसम बदलने से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अप्रैल से प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ झोकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    उधर, रविवार के तापमान पर नजर डालें तो सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास हुआ। राजधानी दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया...

  • दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जेपी नड्डा

    उत्तराखंड

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आएंगे। दो दिवसीय दौरे में वह पिथौरागढ़ और विकासनगर में चुनावी जनसभाएं करेंगे। उनका हरिद्वार में एक रोड शो भी होगा। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

    रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में पार्टी विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार अप्रैल को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड...

  • घनसाली में सीएम धामी ने की जनसभा

    उत्तराखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी के घनसाली पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य बाजार में जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि मैं यहां पर पीएम मोदी का पैगाम लेकर आया हूं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य है।

    केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आज हर किसी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि घनसाली वीरों की धरती है। टिहरी झील को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जी 20 समेलन टिहरी में आयोजित किया गया। यह हमारे लिए गौरव की बात है। परिवारवार को बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन...

Back to Top