भाजपा ने चलाया सेवा और समर्पण का अभियान

देश


भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनसेवा और सुशासन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि, इसी श्रंखला में महानायक मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व एवं उपलब्धियों के साथ-साथ उनके द्वारा समाज एवं देश के प्रति किए जा रहे अद्वितीय कार्यों के संबंध में वैचारिक अनुष्ठान संगोष्ठी के रूप में किया गया।

संगोष्ठी महानायक मोदी जी का आयोजन धार के जेएमडी पैलेस में किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा भगवानदास सबनानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उपलब्धियों एवं उनके द्वारा किए गए देश हित के कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान मंच पर प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, धार विधायक मीना विक्रम वर्मा, सांसद छतर सिंह दरबार मौजूद थे

Back to Top