छेड़खानी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर !
मध्यप्रदेश Mar 28, 2022मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने नए अवतार में आ चुकी है और ऐसा कहा जा रहा है कि यह अब यूपी की योगी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। जी दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां भी सरकार अब ऑन द स्पॉट सजा दे रही है। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का है। यहाँ छेड़खानी के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत प्रदेश में पहले भी दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर पर एमपी के सीएम शिवराज सिंंह चौहान ने बुलडोजर चलवाए थे।