सालों बाद इमरान हाशमी एवं मल्लिका शेरावत का हुआ पैच-अप, पार्टी में एक साथ आए नजर

बाॅलीवुड़

2004 में आई फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी एवं मल्लिका शेरावत के रोमांस, ऑनस्क्रीन किसिंग सीन्स ने तहलका मचा दिया था। दोनों की जोड़ी हिट हुई थी। मगर सेट पर उनकी नहीं बनती थी। अक्सर उनके झगड़े होते थे। मामला 2014 में और बिगड़ा जब इमरान हाशमी ने मल्लिका को बैड किसर बुलाया था। दोनों के बीच हमेशा से कोल्ड वॉर रही। मगर लगता है 20 वर्ष पश्चात् मल्लिका और इमरान ने अपने रिश्ते को मैच्योरिटी के साथ लेना सीख लिया है।

 

बृहस्पतिवार को फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों का पैप्स के सामने आमना सामना हुआ। जहां पैप्स इस आइकॉनिक जोड़ी को देखकर बहुत उत्साहित हो गए। वहीं इमरान हाशमी को शरमाते हुए देखा गया। इवेंट में दोनों गिले शिकवे भुलाकर गले मिले। उन्होंने आपस में चढ़ा भी की। रेड कारपेट पर मल्लिका-इमरान ने पैप्स को साथ में पोज दिए। इतने लंबे समय पश्चात् मल्लिका और इमरान को साथ देखना प्रशंसकों के लिए बड़ी ट्रीट रही। पिंक गाउन में मल्लिका स्टनिंग लगीं। वहीं इमरान ब्लैक सूट में नजर आए।

 

दोनों को साथ देख पैप्स भी उन्हें टीज करने लगे। ये दृश्य देख इमरान एवं मल्लिका भी हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रशंसकों का मानना है इमरान मल्लिका से मिलकर शरमा रहे हैं। दोनों को कमेंट बॉक्स में लोग टीज करते हुए लिख रहे हैं- भीगे होंठ तेरे। कईयों की मांग है दोनों फिर से स्क्रीन पर साथ आएं। रीयूनियन का वीडियो जिसने भी देखा है उसका कहना है दोनों की केमिस्ट्री आज भी जबरदस्त है।

Back to Top