मिस इंडिया दिल्ली-2019 की राजनीति में एंट्री

देश

मिस इंडिया दिल्ली-2019 की विजेता मानसी सहगल ने आज सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली है। आज पार्टी विधायक राघव चड्ढा की मौजूदगी में उन्होंने आप पार्टी का दामन थाम लिया है। मानसी ने इस मौके पर कहा कि कुछ वर्षों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आये बदलाव को देखते हुए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

दिल्ली निवासी मानसी सहगल साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अब उन्होंने राजनीतिक जीवन के रूप में नई पारी का आगाज किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि युवाओं और महिलाओं से आग्रह करूंगी कि वे साथ आएं और राजनीति को बदलें।

मिस इंडिया दिल्ली-2019 की विजेता रही मानसी सहगल एक युवा उद्यमी भी हैं। वह स्टार्टअप भी चलाती हैं। मानसी सहगल ट्रेंड इंजीनियर होने के साथ-साथ टेडएक्स स्पीकर भी हैं।

Back to Top