आम जनता को बड़ा झटका, ए​क बार फिर बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत!

देश

तेल-गैस पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। आज रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पर 25 रुपए का इजाफा कर तेल-गैस पेट्रोलियम कंपनियों ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है।

कंपनियों ने पिछले एक महीने में ही चौथी बार घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाए है। इससे आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। रसोई गैस की कीमत बढऩे से राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिलेंडर 798 रुपए से बढक़र 823 रुपए का हो गया है।

एक महीने में 125 रुपए की बढ़ोतरी गैस सिलेंडर पर हो चुकी है। कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा किया है। कंपनियों ने 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 95 रुपए का इजाफा किया है। इससे अब इस सिलेंडर की कीमत 1530 से बढक़र 1625 रुपए हो गई है। इससे पहले 4 फरवरी, 15 फरवरी और 25 फरवरी को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

Back to Top