• आज बरेली मे रैली करेंगें पीएम मोदी...

    उत्तर प्रदेश

    पीएम नरेंद्र मोदी आज बरेली के आलमपुर जाफराबाद मे करेंगे रैली। पीएम मोदी बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। बरेली और बदायूं मे तीसरे चरण में मतदान होना है। पीएम मोदी की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। तीन लोकसभा से लगभग एक लाख लोग पीएम मोदी की रैली मे आएंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानि गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे आंवला के आलमपुर जाफ़राबाद मे बदायूं आंवला और बरेली के लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन मे प्रचार करते दिखेंगे। इस रैली को लेकर प्रशासन सहित एलआईयू की चप्पे चप्पे पर नज़र रहेगी।

    तीसरे चरण...

  • CG में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अंधड़, बारिश के बाद भी राजधानी का तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इसके साथ ही उमस भी बढ़ी है. अनुमान है कि प्रदेश में अगले दो दिन आंधी, बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. बीती रात राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में अंधड़, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई थी. वहीं बुधवार को आसमान पर 50 फीसदी बादल थे. दोपहर से धूप भी खिली. अधिकतम तापमान रायपुर में 39.2, माना में 39.4, बिलासपुर में 40.4, पेण्ड्रारोड में 39, अंबिकापुर में 38, जगदलपुर में 38, दुर्ग में 39.2 और राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड...

  • इंदौर में कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री....

    मध्यप्रदेश

    इंदौर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की कथा होने वाली है. इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं. पुलिस ने भी वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. इसके चलते कथास्थल के आसपास अनेक रास्तों पर यातायात परिवर्तित रहेगा. 28 अप्रैल से 4 मई तक कनकेश्वरी मेला ग्राउण्ड में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा भजन एवं आरती शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक होगी. इस दौरान कथा में आने वाले की सुविधा...

  • पहली बार श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएगा नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य !

    उत्तर प्रदेश

    यूपी में कांग्रेस ने अभी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी परंपरागत सीट रायबरेली और 2019 से पहले रही अमेठी के लिए पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि भाजपा ने अमेठी से तो अपने उम्मीदवार का नाम साफ कर दिया है कि केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को प्रत्याशी रहेंगी। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, मगर रारबरेली से उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने भी संयश बरकरार रखी है। लगा रहा है कि कांग्रेस के नाम की घोषणा के बाद ही वह अपने पत्ते खोले। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से रायबरेली सीट खाली हो गई है। इस सीट...

  • ऋषभ पंत ने तोड़ा कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

    खेल

    कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 88) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2024 के 40वें मैच में बुधवार रात गुजरात टाइटंस को चार रन से शिकस्त दी। 43 गेंदों पर 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 88 रन  की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए।

  • "हार के डर से कांप रहे हैं नरेंद्र Modi " - राहुल गांधी

    देश

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर जुबानी प्रहार किया है। 

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी हार के डर से कांप रहे हैं। इसीलिए वो लगातार एक के बाद एक, झूठ बोल रहे हैं। वो जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गयी है कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के...

  • Lok Sabha Elections : अब वायनाड के साथ इस सीट पर भी चुनाव लड़ेंग राहुल गांधी....

    देश

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह फिर से केरल की वायनाड सीट के साथ ही उत्तर प्रदेश की अमेठी से लोकसभा चुनाव पड़ सकते हैं। खबरों की मानें तो राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लडऩा अब तय है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से प्रदेश कांग्रेस को संकेत मिल चुके हैं

    कांग्रेस की ओर से अभी अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सांसद राहुल गांधी...

  • लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण में देश की 88 सीटों पर होगा मतदान....

    देश

    देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में पहले 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद अब 88 के लिए मतदान हेागा। बैतूल सीट पर अब 7 मई को चुनाव होगा। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।  

    चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के लिए देश के 1,198 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष...

  • शिवराज सिंह का बड़ा बयान, वीडियो जमकर वायरल

    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मामा दिल्ली जाएंगे तथा दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे। सोशल मीडिया पर शिवराज की स्पीच का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवराज बोल रहे हैं, "देश में मोदी जी और यहां मोहन यादव जी काम करेंगे तथा अब मामा दिल्ली जाएंगे और दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे। दुबला पतला-जरूर हूं, किन्तु काम कराके छोड़ूंगा, चिंता मत करना। यहां के विकास और बेहतरी के लिए जाएंगे।"  

    वही इस बीच वहां उपस्थित एक कार्यकर्ता ने मांग करते हुए कहा...

  • पापराज़ी से खफा हुई नोरा फतेही ...

    बाॅलीवुड़

    नोरा फतेही ने हाल ही में पापराज़ी द्वारा उनकी और अन्य महिला सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेते समय अनुचित व्यवहार पर अपनी चिंताएँ व्यक्त कीं। अभिनेत्री और डांसर , जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ने बिना सहमति के विशिष्ट शारीरिक अंगों पर ज़ूम करने वाली पापराज़ी संस्कृति की आलोचना की।एक साक्षात्कार में, नोरा ने मीडिया द्वारा अनावश्यक एंगल्स पर महिला अभिनेत्रीओ के शारीरिक अंगों पर ज़ूम करने के मुद्दे पर बात की। उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की, यह कहते हुए कि वह अकेले हर फोटोग्राफर के व्यवहार को सही नहीं कर सकतीं।

    इसके बजाय, उन्होंने अपने शरीर...

Back to Top