अरुणाचल में आग प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये वरूण धवन

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। ये दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। वरुण और नताशा छठी क्लास में पहली बार मिले थे। उस वक्त वह केवल अच्छे दोस्त थे। लंबे समय बाद दोनों एक म्यूजिक कॉसर्ट में मिले और दोनों के बीच प्रेम कहानी ने जन्म ले लिया।

इस समय वरुण धवन और नताशा दलाल एक खबर को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं जो कि दोनों की दरियादिली को दर्शाता हुआ नजर आता है। दरअसल दोनों ने अरुणाचल में आग से प्रभावित पीड़ितों की मदद की है और 1 लाख रुपए दान किए हैं। इस समय एक तस्वीर भी सामने आ रही है जिसमें वरुण धवन और नताशा पीड़ितों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि वरुण धवन इस समय फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी। आखिरी बार वरुण सारा अली के साथ कुली नंबर 1 रीमेक में नज़र आए थे। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

 

Back to Top