सिवनी में भूकंप के 3 झटके !

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सिवनी में आज यानी सोमवार सुबह 7:49 पर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस हुए। मिली जानकारी के तहत रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र जमीन 5 किमी गहराई में बताया गया है। यहाँ सुबह लगे झटकों के बाद से शहरवासियों में दहशत पनप गई है और लोग अब तक हैरान है। यहाँ कुछ घरों में दरारें आने के बारे में भी जानकारी मिली है। हालाँकि अब तक कोई बड़े नुकसान के बारे में खबर नहीं मिली हैं।


6 सेकेंड तक धरती हिल गई....
इससे पहले बीते शुक्रवार को सुबह 11:49 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई थी और इस आवाज के साथ करीब 6 सेकेंड तक धरती हिल गई थी। यह सब होने के बाद भी लोगों में दहशत फैल गई थी और घबराहट में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 11:49 बजे 3.6 दर्ज हुई। वहीं इसके पहले 21 सितंबर को भी 2.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। भू-विज्ञानियों का कहना है भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। अगर अधिक गहराई में हलचल होगी तो यह झटके महसूस नही होंगे।


भूकंप के झटकों का केंद्र 5 से 10 किमी की गहराई में
बता दें कि बीते साल और इस साल आ रहे भूकंप के झटकों का केंद्र 5 से 10 किमी की गहराई में है। यही वजह है कि झटके महसूस हो रहे है। वहीं भू-विज्ञानियों का कहना है कि ज्यादा तीव्रता के भूकंप नहीं आने से फिलहाल घबराने की आवश्यकता नही है। अगर भूकंप की तीव्रता 5 या इससे ज्यादा रही व भूकंप आने का समय 30 सेकेंड से ज्यादा होगा तो नुकसानी की संभावनाएं है।

Back to Top