विश्व पशु दिवस 2021 : क्या है इसे मनाने का उद्देश्य ?

देश, विदेश

आज विश्व पशु दिवस है। यह दिन हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि विश्व पशु दिवस का उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों तथा संगठनों का समर्थन प्राप्त करना है। इस दिन का सबसे अहम उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके संबंधो को मजबूत करना है। अब आज विश्व पशु दिवस पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने ट्वीट किया है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- जीवों पर दया और प्रेम ही भारतीय संस्कृति है! इस धरती पर मनुष्य के अलावा जल, पेड़-पौधे और पशु-पक्षी भी होंगे, तभी धरती जीने योग्य होगी तथा जीवन सुचारू एवं सुखद होगा। आइये World Animal Day पर पशु-पक्षियों के प्रति वात्सल्य, प्रेम के प्रदर्शन के साथ संवेदनशील होने का संकल्प लें।
सबसे पहले इस आंदोलन को जर्मनी में मनाया 
ऐसा माना जाता है कि पहली बार विश्व पशु दिवस का आयोजन हेनरिक जिमरमन ने 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में स्थित स्पोर्ट्स पैलेस में किया था, हालाँकि साल 1929 से यह दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा। सबसे पहले इस आंदोलन को जर्मनी में मनाया गया, वहीं जर्मनी के बाद यह धीरे धीरे स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चेकोस्लोवाकिया व भारत जैसे कई देशों में मनाया जाने लगा। अब आज यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

Back to Top