मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भदभदा विश्राम घाट पर किया पौधरोपण

मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भदभदा विश्राम घाट पर विकसित हो रहे श्री राम वन में आज रुद्राक्ष, बेलपत्र और विद्या (मोरपंखी) का पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भी पौधरोपण किया। भदभदा विश्राम घाट पर राम आस्था मिशन द्वारा श्रीराम वन विकसित किया जा रहा है। श्रीराम वन में मध्यप्रदेश में पाए जाने वाले 70 प्रजातियों के वृक्षों के पौधों को लगाया जाएगा। राम आस्था मिशन का यह मध्यप्रदेश में 45वां प्रोजेक्ट है।

Back to Top